भा. कृ. अनु. सं. किसानों द्वारा किए गए नवाचारों को मान्यता देने तथा जमीनी स्तर की प्रौद्योगिकियों के पीछे छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेला के दौरान भा. कृ. अनु. सं. नवोन्मेषी किसान पुरस्कार 25–30 किसानों को प्रदान करता है तथा कृषि नवाचारों के सृजन एवं प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर कुछ विशिष्ट किसानों को “भा. कृ. अनु. सं. फेलो किसान” पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
भा. कृ. अनु. सं. योग्य नवोन्मेषी किसानों से “भा. कृ. अनु. सं. नवोन्मेषी किसान” एवं “भा. कृ. अनु. सं. फेलो किसान” पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित करता है, जो आगामी पूसा कृषि विज्ञान मेला (2–4 मार्च, 2023) के दौरान प्रदान किए जाएंगे।
निर्धारित प्रपत्र में भरा हुआ आवेदन, हालिया पासपोर्ट साइज फोटो सहित, नामांकन प्राधिकारी द्वारा अग्रेषित कर 06 फरवरी, 2023 तक निम्न पते पर भेजें:, डॉ. आर. एन. पदरिया संयुक्त निदेशक (विस्तार) भा. कृ. अनु.प. –भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली – 110012 ईमेल: jd_extn@iari.res.in फोन (कार्यालय): 011-25842387